Home Blog जूम एयरलाइंस की दिल्ली-अयोध्या के बीच फ्लाइट शुरू

जूम एयरलाइंस की दिल्ली-अयोध्या के बीच फ्लाइट शुरू

22
0

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद दुनियाभर से श्रद्धालु यहां पहुंच रहे हैं। देश के प्रमुख शहरों से अयोध्या के लिए फ्लाइट शुरू हुई है। जूम एयरलाइंस ने भी इस कड़ी में नई शुरुआत की है। एयरलाइंस ने दिल्ली से अयोध्या के लिए 31 जनवरी 2024 से नई फ्लाइट सेवा शुरू की है।
अयोध्या से विमान सेवा शुरू करने के साथ ही जूम ने एविएशन सेक्टर में अपनी दोबारा वापसी की है। दिल्ली से अयोध्या उड़ान के लिए जूम अभी बॉम्बार्डियर CRJ200ER विमान का इस्तेमाल कर रही है। अब देशभर के लगभग सभी प्रमुख शहरों से अयोध्या के लिए सीधी फ्लाइट सेवा शुरू हो गई है।
10 दिन में 25 लाख श्रद्धालु पहुंचे
गुरुवार को सीएम योगी ने भी अयोध्या से 8 शहरों के लिए विमान सेवा को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। उन्होंने कहा कि 10 दिन के अंदर अयोध्या में 25 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे हैं। यह एक अद्भुत स्थिति है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी वर्चुअली जुड़े। उन्होंने कहा कि जहां राम का नाम होता है वहां सारे काम पूरे होते हैं।
गुरुवार को अयोध्या से दरभंगा, अहमदाबाद, चेन्नई, जयपुर, पटना, दिल्ली, मुंबई, और बेंगलुरु से नॉन-स्टॉप सेवाएं शुरू की है। इससे कनेक्टिविटी बेहतर हुई है। इससे पहले दिल्ली, अहमदाबाद, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु के लिए अयोध्या से सीधी उड़ान शुरू हो चुकी है।देश का कोना-कोना जोड़ना जूम का टारगेट: CEO
वहीं, जूम एयरलाइंस के सीईओ अतुल गंभीर ने कहा, “कंपनी देश के कोने-कोने को जोड़ना चाहती है। हमें वापस मार्केट में आने से बहुत खुशी है। हम अयोध्या और दिल्ली को जोड़ने वाली सेवाओं के साथ जूम एयरलाइंस को रीलॉन्च किया है। एयरलाइंस भारत में रीजनल कनेक्टिविटी बढ़ाने का लक्ष्य है। जूम की अयोध्या के लिए शुरू हुई उड़ान संस्कृतियों और क्षेत्रों को इस आध्यात्मिक केंद्र से जोड़ेगी।”
छोटे शहरों पर ज्यादा फोकस
अतुल गंभीर ने कहा, “भारत में एविएशन सेक्टर में हवाई यात्रियों की संख्या बढ़ रही है। इसका श्रेय कम लागत वाली एयरलाइन, बुकिंग प्रणाली को जाता है। हम यात्रियों को शानदार अनुभव देने का पूरा प्रयास करेंगे। हम सरकार के उड़ान प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाना चाहते हैं। इसके लिए छोटे शहरों के लिए ज्यादा से ज्यादा उड़ान शुरू करने पर विचार किया जाएगा।
जेक्सस एयर के नाम से 2013 में शुरू हुई थी जूम
जूम एयरलाइंस की स्थापना अप्रैल, 2013 में जेक्सस एयर के नाम से हुई थी। फरवरी, 2017 में यह शुरू हुई। हालांकि, इसके बाद एक साल तक बंद रही। अब अयोध्या के साथ दोबारा जूम ने उड़ान की दुनिया में फिर वापसी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here