Home Blog दिल्ली में BJP का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से:देशभर से 11...

दिल्ली में BJP का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज से:देशभर से 11 हजार से ज्यादा डेलिगेट्स जुटेंगे

26
0

BJP का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन 17 फरवरी यानी शनिवार से दिल्ली के भारत मंडपम में शुरू होगा। इसमें पार्टी के देशभर से 11 हजार 500 से ज्यादा पदाधिकारी जुटेंगे।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की इस बैठक में लोकसभा चुनाव में जीत के लिए रोडमैप तैयार किया जाएगा। साथ ही बीते 10 साल की सत्ता के दौरान लिए गए पार्टी के बड़े और निर्णायक फैसलों पर प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया जाएगा।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और सीनियर BJP नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव में NDA के 400 सीटों के जीत के लक्ष्य के लिए देशभर से डेलिगेट्स भाग ले रहे हैं। 17 फरवरी को फर्स्ट हाफ में पदाधिकारियों की बैठक होगी, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद रह सकते हैं।जेपी नड्डा का उद्घाटन भाषण होगा
रविशंकर प्रसाद ने कहा, ‘दोपहर बाद 3 बजे राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक शुरू होगी। पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्घाटन भाषण होगा और PM मोदी समापन भाषण देंगे। बैठक में दो प्रस्ताव लाए जाएंगे। विस्तारकों की अलग से बैठक होगी। 2047 तक विकसित भारत’ के ब्लूप्रिंट को लेकर एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सम्मेलन के दौरान एक व्यापक संगठनात्मक एजेंडा प्रस्तुत किया जाएगा।
‘हर लोकसभा चुनाव के पहले BJP एक बड़ा राष्ट्रीय अधिवेशन करती है। 2014 में लोकसभा चुनाव से पहले भी BJP ने रामलीला मैदान में बैठक की थी, जहां नरेंद्र मोदी का ऐसा ऐतिहासिक भाषण हुआ कि 30 वर्षों के बाद पहली बार भारत में एक स्थायी सरकार बनी है। इसी तरह 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले फिर से रामलीला मैदान में पार्टी ने राष्ट्रीय अधिवेशन किया था और ज्यादा संख्या में जीत के साथ केंद्र में फिर से BJP की सरकार बनी थी।’राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पेश होने की संभावना
कहा जा रहा है कि राष्ट्रीय अधिवेशन में राजनीतिक और आर्थिक प्रस्ताव पेश हो सकते हैं। राजनीतिक प्रस्ताव में मोदी सरकार के 10 साल की बड़ी उपलब्धियां गिनाते हुए 2024 चुनाव में लगातार तीसरी जीत का अपना रोड मैप पेश किया जाएगा।
आर्थिक प्रस्ताव में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया जाएगा, जिसका ऐलान खुद प्रधानमंत्री कर चुके हैं। किसान आंदोलन को देखते हुए ये माना जा रहा है कि PM मोदी के किसानों के लिए अब तक किये कामों की चर्चा कर भविष्य में किसानों के लिए प्रस्तावित योजनाओं पर भी प्रस्ताव आ सकता है।राम मंदिर निर्माण पर धन्यवाद प्रस्ताव
BJP के राष्ट्रीय अधिवेशन में राम मंदिर निर्माण के लिए धन्यवाद प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। BJP राम मंदिर निर्माण का मुद्दा जन-जन तक पहुंचाना चाहती है, जिसके लिए प्रस्ताव लाया जाएगा। हाल ही में 3 राज्यों में पार्टी की जीत पर भी धन्यवाद प्रस्ताव आ सकता है।साथ ही पिछले साल संसद से पास हुए महिला आरक्षण बिल पर भी धन्यवाद प्रस्ताव आ सकता है। BJP महिला सशक्तिकरण के अपने नारे को लेकर और भी जोर-शोर से चुनाव में जाना चाहती है।राष्ट्रवाद का मुद्दा गरम रखने के लिए BJP अक्साई चीन और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर से जुड़ा कोई प्रस्ताव भी ला सकती है।भारत मे आयोजित G-20 को लेकर पार्टी धन्यवाद प्रस्ताव ला सकती है। यही वजह है कि इस बार का अधिवेशन भारत मंडपम में हो रहा है, जिसमें G-20 के कार्यक्रम हुए थे। पार्टी अपने नेताओं के जरिए जनता तक मैसेज भिजवाना चाहती है कि PM मोदी के नेतृत्व में भारत वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर और सुविधाएं मुहैया कराने में कितना आत्मनिर्भर बन चुका है।2024 के चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, BJP का कुनबा बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र में शिंदे और अजित पवार, बिहार में नीतीश कुमार, UP में जयंत चौधरी पाले में आ चुके हैं। अब आंध्र में चंद्रबाबू नायडू, पंजाब में अकाली दल से भी बातें चल रही हैं। सरकार ने एक साथ 5 शख्सियतों को भारत रत्न देकर भी चुनावी समीकरण साधने की कोशिश की है। इसके अलावा PM नरेंद्र मोदी दक्षिण भारत के मैराथन दौरे कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here