Home #kushan#aandolan किसान आंदोलन-पांचवां दिन, हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च:पंजाब में 2 दिन के...

किसान आंदोलन-पांचवां दिन, हरियाणा में आज ट्रैक्टर मार्च:पंजाब में 2 दिन के लिए टोल फ्री कराएंगे

20
0

किसान आंदोलन का आज (17 फरवरी) को पांचवां दिन है। पंजाब के किसान दिल्ली जाने की जिद को लेकर शंभू बॉर्डर पर डटे हुए हैं। इस आंदोलन में एक किसान और एक सब इंस्पेक्टर समेत 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

पंजाब का बड़ा किसान संगठन BKU (उगराहां) भी आंदोलन में आ गया है। कल से 2 दिन के लिए वे पंजाब के सभी टोल फ्री कराएंगे। इसके अलावा पंजाब भाजपा नेता पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रदेश प्रधान सुनील जाखड़ और केवल ढिल्लो के घर का घेराव करेंगे। हरियाणा में BKU (चढ़ूनी) तहसीलों में ट्रैक्टर मार्च निकालेगी।

किसानों का आंदोलन खत्म करवाने के लिए कल रविवार (18 फरवरी) चंडीगढ़ में केंद्रीय मंत्रियों और किसान नेताओं के बीच चौथी वार्ता होगी।

वहीं आंदोलन के चौथे दिन किसानों ने बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की तो हरियाणा पुलिस ने उन पर आंसू गैस के गोले दागे। गोले फटने से कई किसानों को चोटें आई।

किसानों के भारत बंद को पंजाब-हरियाणा में पूरा समर्थन मिला। सरकारी बसें भी नहीं चलीं। हरियाणा में 3 घंटे टोल नाके फ्री कराए गए।

वहीं हरियाणा पुलिस ने किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ और उनके 5 साथियों पर FIR दर्ज की है। उन पर पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर पुलिस पर हमला करने का आरोप लगा है।पंजाब-हरियाणा के शंभू बॉर्डर पर शनिवार सुबह हालात नॉर्मल है। किसान सुबह उठने के बाद चाय नाश्ते के लंगर के काम में लगे हुए हैं।भारतीय किसान यूनियन (BKU) उगराहां ने पंजाब में 2 दिन टोल फ्री कराने का ऐलान किया है। किसान सुबह 11 बजे तक प्रदेश के सभी टोल पर पहुंचकर उन्हें फ्री करांएगे। इसको लेकर किसानों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।शंभू बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में आज चढ़ूनी ग्रुप हरियाणा की सभी तहसीलों पर ट्रैक्टर मार्च निकालेगा। किसानों को सुबह 11 बजे प्रदर्शन का टाइम दिया गया है। किसानों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है।

गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि किसानों से आह्वान है कि कोई भी किसान ट्रैक्टर के साथ गांव में न बैठा रहे, इस आंदोलन में हिस्सा ले और किसानों की आवाज को उठाए। यह ट्रैक्टर मार्च शांतिपूर्ण तरीके से निकाला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here