Home Blog अयोध्या में उमड़ रहा आस्था का जन सैलाब:हनुमानगढ़ी में लगी 2 किलोमीटर...

अयोध्या में उमड़ रहा आस्था का जन सैलाब:हनुमानगढ़ी में लगी 2 किलोमीटर लंबी लाइन

91
0

अयोध्या में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ है। गुरुवार सुबह से ही लाखों की संख्या में श्रद्धालु अपने आराध्य के दर्शन के लिए पहुंच गए हैं। हनुमानगढ़ी में दर्शन के लिए 2 किलोमीटर लंबी लाइन लगी है। वहीं राम जन्मभूमि परिसर में भी भीड़ है। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद पिछले 16 दिनों में अयोध्या में 48 लाख से अधिक भक्त दर्शन के लिए पहुंचे हैं। औसतन 3 लाख लोग रोज पहुंच रहे हैं। ठंड से राहत मिलने के बाद भक्तों की भारी भीड़ रामनगरी पहुंच रही है।प्रभु राम का दर्शन करने से पहले उनके परम भक्त हनुमान जी का दर्शन करने की मान्यता है। बिना प्रभु हनुमान जी का दर्शन किए, राम जी का दर्शन अधूरा है। इसी भाव को लेकर लाखों भक्त रोज हनुमानगढ़ी में दर्शन करने पहुंचते हैं। गुरुवार सुबह मंगला आरती के बाद हनुमानगढ़ी का पट दर्शन के लिए खोल दिया गया। सुबह 5 बजे से ही भक्त बजरंगबली का दर्शन करने पहुंच रहे हैं। हनुमानगढ़ी से पोस्ट ऑफिस तक करीब 2 किलोमीटर तक दो लाइनों में श्रद्धालु लगे हैं।
रामलला की सुबह 4:30 बजे मंगला आरती हुई। इसके बाद सुबह 6 बजे से भक्तों के लिए राम मंदिर का पट खुला। प्रभु की पहली झलक पाने के लिए देशभर से आए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। करीब आधा घंटा तक लाइनों में लगकर भक्त रामलला का दर्शन कर रहे हैं।
मुरादाबाद से आए कमलेश्वर राम मंदिर की पगड़ी बांधे दिखे। दैनिक भास्कर से बात करते हुए कहा कि प्रभु राम का अलौकिक और दिव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया। उसमें प्रभु का दर्शन करने का सौभाग्य मिलेगा। यह कभी मैंने सोचा नहीं था। आज हमारा जीवन धन्य हो गया है।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद 16 दिनों में करीब 48 लाख भक्ति रामनगरी पहुंचकर दर्शन पूजन किया है। उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम के अनुसार रामनगरी में श्रद्धालुओं की संख्या 10 गुना तक बढ़ गई है। औसतन 3 लाख श्रद्धालु प्रतिदिन रामलला का दर्शन करने पहुंच रहे हैं।
श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कार्यालय प्रभारी प्रकाश गुप्ता के अनुसार रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में 10 गुना तक इजाफा हुआ है। पहले 25 से 30 श्रद्धालु ही दर्शन के लिए पहुंचते थे। अब यह संख्या बढ़कर 3 लाख हो गई है। इसके अलावा चढ़ावा में भी इजाफा हुआ है। औसतन एक करोड़ का चढ़ावा प्रतिदिन भक्ति रामलला के दरबार में चढ़ा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here