Home #karihar#biha#badhte thand se jina muhal प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते ठंड से जीना हुआ मुहाल

प्रखंड क्षेत्र में बढ़ते ठंड से जीना हुआ मुहाल

56
0

बिहार के कटिहार में कुछ दिनों से पछुवा हवा के साथ बढ़ी ठंड, कुहासे ने लोगों के दिनचर्या को खासा प्रभावित किया है। खासकर पछुवा हवा के साथ ठंड का कहर गरीबों पर शामत बन कर आई है। वहीं सरकारी अलाव की आस में फिलहाल गरीब कांपने को विवश हैं। कुछ दिनों से हवा के साथ कंपकपाती ठंड ने आमलोगों का जीना मुहाल कर दिया है। लोग घरों पर दुबकने को मजबूर हो रहे हैं। बढ़ते ठंड के कारण बाजारों में सन्नाटा छायी रही। हालांकि दस बजे के बाद कुछ घंटों के लिए धूप खिलता है मगर तेज पछुवा हवा के कारण शाम होते ही ठंड में भी इजाफा हो गया है। अचानक बढ़े ठंड के कारण गर्म कपड़े के बिक्री में तेजी आई है, कपड़े दुकान पर गर्म कपड़े और शॉल खरीदारों की भीड़ उमड़ी पड़ी थी। बहरहाल ठंड के कारण आमजन जीवन अस्त -व्यस्त हो गया है। फुटफाट पर जीने वाले लोगों समेत रोज कमाने खाने वाले रिक्साचलक ,कुली ,मजदूरों के समक्ष रोजी -रोटी की समस्या ठंड के वजह से पैदा हो रही है। बढ़ते  ठंड को देखते हुवे स्थानीय बुद्धिजीवियों ने चौक -चौराहों पर अलाव जलाने की मांग प्रशासन से की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here