Home #katihar#bihar भाजपा पार्टी के द्वारा केन्द्र प्रायोजित लाभार्थी कार्यशाला का किया गया आयोजन

भाजपा पार्टी के द्वारा केन्द्र प्रायोजित लाभार्थी कार्यशाला का किया गया आयोजन

33
0

कोढ़ा प्रखण्ड क्षेत्र के सेमापुर चरखी मोड़ समीप भाजपा कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा केन्द्र प्रायोजित लाभार्थी योजनाओं को लेकर कार्यशाला का आयोजन किया गया। वहीं कार्यशाला की बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह ने किया। जबकि इस कार्यशाला में मुख्य रूप से कोढ़ा विधायक कविता पासवान,भाजपा जिला महामंत्री रामनाथ पांडे,भाजपा विधायक प्रतिनिधि रमन झा ,जिला उपाध्यक्ष धर्मवीर चौधरी उर्फ पिन्टु, मंडल अध्यक्ष भाजपा मनोज कुमार सिंह, पुर्व मंडल अध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी डोमन चौधरी,मंडल महामंत्री अमित कुमार मंडल,युवा मोर्चा अध्यक्ष रवि चौधरी,मंत्री रंजन कुमार सिंह आदि मुख्य रूप से मौजूद थे। इस मौके पर विधायक कविता पासवान के द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को लेकर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई।इस दौरान जिला महामंत्री रामनाथ पांडे ने उपस्थित भाजपा के पदाधिकारीगण, नेतागण, मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारी गण, सभी विधान सभा प्रभारी, विधान सभा संयोजक, मण्डल प्रभारी, मण्डल अध्यक्ष, मण्डल के बीच संबोधित करते हुए कहा की केंद्र प्रायोजित लाभार्थी योजनाओं को केंद्र सरकार व प्रधानमंत्री के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी डोर टू डोर जाकर प्रत्येक परिवार के सदस्यों को अपने अपने बूथ व वार्ड स्तरों पर सम्पर्क कर जानकारी देकर जागरूक करें।आप सभी आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां को लेकर पुरी तरह मुस्तैद हो जाएं लाभार्थी योजना  जिसमें की मुख्य रूप से आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियां को लेकर बूथ स्तरों के साथ वार्ड स्तरों पर हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के द्वारा केंद्र के द्वारा अब तक पहुंचाई जा चुकी जनकल्याणकारी योजनाएं जो की समाज के सबसे निचले पायदान पर निवास कर रहे व्यक्तियों के बिच पहुंचाई जा चुकी है यह जानकारी आपलोगो के द्वारा जन जन पहुंचाया जाए। वहीं विधायक प्रतिनिधि रमण झा ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु  कार्यक्रम में प्रभारी मण्डल के सभी पदाधिकारी, शक्ति केंद्र के प्रभारी,प्रमुख, सह प्रमुख,  कार्यक्रम के शक्तिकेन्द्र प्रभारी, बुथ अध्यक्ष, बुथ के पदाधिकारी, पन्ना प्रमुख एवम देवतुल्य कार्यकर्ता भाईयों/बहनों से कार्यशाला जानकारी देकर बुथ क्षेत्रों में इस कार्य को  बेहतर तरीके से संपादित करते हुए लक्ष्य को हासिल करने की बात कहीं।अवसर पर उप मुख्य पार्षद रंजना राजन, विनोद पुर्वे राजकिशोर सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष रफीक अंसारी, पुर्व मंडल अध्यक्ष विनय सिंह,किसान मोर्चा अध्यक्ष भानु मिश्रा, महिला मोर्चा अध्यक्ष माला देवी,मंडल प्रभारी शंभु नाथ चौधरी, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष प्रदीप पासवान व अन्य भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here