Home Blog राहुल आज देवघर में बाबा वैद्यनाथ के दर्शन करेंगे

राहुल आज देवघर में बाबा वैद्यनाथ के दर्शन करेंगे

24
0

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के 19वें दिन शनिवार को झारखंड के गोड्डा पहुंचे। सरकंडा में लोगों से बातचीत में उन्होंने भाजपा और RSS पर नफरत फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अरबपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया।
राहुल ने कहा- हमारी लड़ाई BJP-RSS के लोगों के दिल में भरी नफरत और डर के खिलाफ है। ये लोग नफरत और डर की राजनीति करते हैं। ये लोग एक जाति को दूसरी जाति से, एक धर्म को दूसरे धर्म से और आदिवासियों को गैर-आदिवासियों से लड़ा रहे हैं।
इसी नफरत के खिलाफ हम भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर सबको जोड़ने और मोहब्बत की दुकान खोलने झारखंड आए हैं। PM मोदी ने अरबपतियों का कर्ज माफ किया है, लेकिन किसानों का कर्ज कभी माफ नहीं हो सकता। कांग्रेस की सरकार में किसानों का 72 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ हुआ था।
राहुल गांधी दोपहर ढाई बजे देवघर पहुंचेंगे। वे यहां बाबा वैद्यनाथ मंदिर जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। शाम को वे यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वे यहां से धनबाद के लिए निकलेंगे। वे रात को टुंडी विधानसभा के हलकाटा में रूकेंगे। राहुल राज्य के 13 जिलों में करीब 804 किलोमीटर का सफर तय करेंगे।भाजपा ने झारखंड सरकार को तोड़ने की कोशिश की
राहुल की न्याय यात्रा 2 फरवरी की शाम बंगाल से झारखंड के पाकुड़ पहुंची थी। इस दौरान झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने उनका स्वागत किया। राहुल ने पाकुड़ में लोगों से बात करते हुए झारखंड की राजनीतिक स्थिरता के लिए भाजपा को दोषी ठहराया।
राहुल ने कहा- भाजपा ने एक बार फिर उस सरकार को तोड़ने और अस्थिर करने की कोशिश की, जिसे झारखंड के लोगों ने चुना था। हालांकि, I.N.D.I.A ने भाजपा की साजिश को सफल होने नहीं दिया। भाजपा के पास मनी पावर और जांच एजेंसियां है, लेकिन कांग्रेस उनसे डरती नहीं हैं। भाजपा की फूट डालने वाली विचारधारा के खिलाफ कांग्रेस लड़ती रहेगी।
2 फरवरी को बंगाल में राहुल बोले- नीतीश ने दबाव में I.N.D.I.A छोड़ाबंगाल में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने यू-ट्यूबर्स के साथ बातचीत की। कांग्रेस ने 2 फरवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसका वीडियो शेयर किया। इसमें राहुल ने I.N.D.I.A छोड़कर भाजपा में गए नेताओं पर निशाना साधा।
राहुल ने कहा- नीतीश कुमार पर जरूर दबाव बनाया होगा, तभी उन्होंने I.N.D.I.A छोड़ा है। हिमंता बिस्वा सरमा और मिलिंद देवड़ा जैसे लोगों के कांग्रेस छोड़ने पर कोई दिक्कत नहीं है। उनकी विचारधारा अलग है।राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत की थी। 20 मार्च को खत्म होने वाली यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों के 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6700 किमी का सफर तय करेंगे।
न्याय यात्रा मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए 20 मार्च को महाराष्ट्र के मुंबई में खत्म होगी। 66 दिनों तक चलने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा देश के 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। राहुल गांधी जगह-जगह रुक कर स्थानीय लोगों से संवाद करेंगे। भारत जोड़ो न्याय यात्रा एक दिन के लिए मणिपुर में रहेगी। इसके बाद यह नगालैंड में प्रवेश करेगी और दो दिनों में 257 KM और 5 जिलों को कवर करेगी और आठ दिनों में असम में 833 KM और 17 जिलों को कवर करेगी। इसके बाद यात्रा एक-एक दिन के लिए अरुणाचल प्रदेश और मेघालय जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here