Home Blog लड़की ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न तथा शारीरिक शोषण का लगाया...

लड़की ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न तथा शारीरिक शोषण का लगाया आरोप.

72
0

कटिहार जिला अंतर्गत बरारी प्रखंड के बरारी थाना क्षेत्र में अपने बेटी के ससुराल वालों को अगुआ कर मारपीट करने तथा लूटने का मामला सामने आया हैं।मिली जानकारी के अनुसार बरारी प्रखंड के सेमापुर ओपी थाना क्षेत्र के मोहनाचांदपुर निवासी स्वर्गीय लतीफूर रहमान की पुत्री यासमीन आरा की शादी बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत कांतनगर पंचायत के सिमराहा गांव निवासी नूर मोहम्मद के पुत्र नाजिम आलम के साथ लगभग ढाई वर्ष पहले हुई थीं।लड़का पक्ष ने बरारी थाना में आवेदन देकर बताया हैं,की वे लोग पूर्णिया से जमीन रजिस्ट्री करके करीब चार लाख रूपए बरारी के कालिकापुर स्थित सेंट्रल बैंक में जमा करने पहुंचा था। तभी अचानक उनके ससुराल वालों के द्वारा अपने दामाद नाजिम आलम, समधी नूर मोहम्मद ,देवर  मो मेकाइल एवं  मो आरिफ को जबरन स्कार्पियो में बैठाकर लड़की के रिश्तेदार के घर सिरकट्टा गांव ले जाया गया।जहां लड़की के परिजनो ने अपने दामाद और समधी के साथ बूरी तरह से मारपीट की।लड़का पक्ष के अनुसार इस घटना में मो नाजिम आलम एवं उनके पिता नूर मोहम्मद को काफी चोटे आई है,जिनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरारी में किया गया, तथा नूर मोहम्मद को काफी चोट आने के कारण सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया गया।वही लड़की यासमीन आरा ने बताया कि,शादी के छः महीने बाद ही उनके पति नाजिम आलम एवं ससुराल वालों के द्वारा मारा पीटा जाने लगा था,तथा उनके पति एवं देवर के द्वारा दूसरे लोगों को कमरे में लाकर लड़की के साथ शारीरिक शोषण किया जानें लगा था। लड़की की मानें तो कई बार उनके पति द्वारा उनको दवाई खिला कर उनके गर्व में पल रहे बच्चा को मार दिया गया। तथा करीब डेढ़ वर्ष से लगातार उनके ससुराल वालों के द्वारा उनके साथ दहेज के कारण उत्पीड़न किया गया। कई बार लड़की को जान से मारने की कोशिश की गईं,यहीं नहीं कई प्रयासों के बाद भी लड़की को उनके परिजनों से मिलने या बात करने नहीं दिया जा रहा था। तथा कई दिनों से ससुराल वालों ने लड़की को नजर बंद कर रखा था, जिसे पुलिस की मदद से छूराया गया। वहीं लड़का पक्ष ने बरारी थाना में आवेदन देखकर न्याय की गुहार लगाई है। तथा इस पूरे मामले को लेकर बरारी पुलिस तफ्तीश में जुटी हुई है।।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here