Home Blog कोढा प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों में शिक्षा जन संवाद कार्यक्रम का...

कोढा प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों में शिक्षा जन संवाद कार्यक्रम का हुआ आयोजन

64
0

कटिहार जिला के कोढ़ा में मंगलवार को कोढ़ा शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों के लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को जानकारी प्रदान करने के प्रयास से कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र के कई विद्यालयों में शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित शिक्षा संवाद कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों की भागीदारी देखी गई। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय कोढ़ा में भी शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अनुमंडल पदाधिकारी आलोक चंद्र चौधरी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (पीएम पोषण योजना) सह प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कोढ़ा रविंद्र प्रकाश मौजूद थे। पीएम संवाद कार्यक्रम में सरकार के द्वारा विभिन्न योजना जैसे मुख्यमंत्री बालिका साइकिल, योजना पोशाक योजना, किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना इत्यादि की जानकारी दी गई। मौके पर प्रधानाध्यापक अब्दुल हन्नान, सहायक शिक्षक राजेश सिंह, पूनम कुमारी, पंकज जयसवाल, नूतन कुमारी, खुशबू भारती, पवन झा, कौशल कुमार, रंजीत दास, भारती कुमारी, अजीत रंजन, संजय कुमार, सुभाष यादव, नवीन चौधरी आदि मौजूद थे। इसी कड़ी में उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मधुरा जयंती एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय बिशनपुर में भी शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  उच्च माध्यमिक विद्यालय बिशनपुर में बीपीआरओ राजेश कुमार, प्रखंड साधन सेवी, पूर्णेन्दु कुमार, पंचायत सचिव शैलेंद्र सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे। यहां शिक्षा संवाद कार्यक्रम में शिक्षक अभिभावक एवं संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शिक्षा विभाग एवं अन्य विभागों की लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उसके लाभ कैसे मिले उसे पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के दौरान बीपीआरओ राजेश कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही है। इन लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी नहीं रहने की स्थिति में आए दिन योजनाओं का लाभ से वंचित रह जाते थे। ऐसी स्थिति में यह आवश्यक है कि शिक्षा विभाग की विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में एवं उनके अभिभावकों को समुचित जानकारी प्रदान की जाए। इसी को लेकर जनसंवाद कार्यक्रम की तर्ज पर शिक्षा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें मुख्यमंत्री बालिका साइकिल योजना, मुख्यमंत्री बालक साइकिल योजना, मुख्यमंत्री किशोरी स्वास्थ्य कार्यक्रम योजना, मुख्यमंत्री बालिका प्रोत्साहन योजना (क)माध्यमिक स्तर (ख) उच्च माध्यमिक स्तर (ग)स्नातक स्तर, बिहार शताब्दी मुख्यमंत्री बालिका पोशाक योजना, मुख्यमंत्री प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना, प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना आदि की जानकारी दी जा रही है। मौके पर प्रधानाध्यापक मोहम्मद यूसुफ, कल्पना कुमारी, धर्मेंद्र कुमार, गरिमा मंजू, अशोक कुमार राय, परवेज आलम, सत्य प्रकाश गुप्ता, संजय कुमार पंडित, शुभम कुमार, अरुणा कुमारी, फातिमा, मीरा कुमारी, कुंदन कुमार कौशल, गौतम शर्मा, अलीशा राज, राजेश कुमार राजन, मिथिलेश कुमार सिंह, शिक्षा सेवक संतोष कुमार चौधरी आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here