Home #katihar#bihar पति व ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट व प्रतारित करने के मामले...

पति व ससुराल पक्ष के द्वारा मारपीट व प्रतारित करने के मामले को लेकर गर्भवती महिला आवेदन देने पहुंची एसपी कार्यालय

34
0

बिहार के कटिहार में एक महिला पति व ससुराल पक्ष के प्रताड़ना व मारपीट से तंग होकर एसपी के पास इंसाफ पाने के लिए पहुंची थी। घटना कदवा थाना क्षेत्र के कुम्हरी गांव का है। पीड़ित महिला के चेहरे पर चोट के निशान साफ बता रहे थे कि महिला के साथ उनके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने कितना अत्याचार किया होगा। महिला अपने दर्द के बारे में बताती हुई रोने लगी। महिला ने कुछ महीने पहले अपने फोन से ली हुई तस्वीर और आज के समय का तस्वीर को दिखाया और कहा कि पहले वह काफी खुश रहती थी। लेकिन अब उनके चेहरे से सारी खुशी गायब हो गई है। जिंदगी नर्क जैसी बन चुकी है। फिलहाल एसपी सर से उनकी मुलाकात नहीं हो पाई। लेकिन महिला ने आवेदन शिकायत बॉक्स में डालकर इंसाफ की गुहार लगाई है।

पूर्व भी मारपीट को लेकर दोनों पक्ष में हुई पंचायत, प्रताड़ित नहीं करने की बांड के बाद हुई थी सुलह

पीड़िता का आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोगों ने गर्भावस्था के बावजूद उसके पेट में लगातार मार रहे थे। ताकि उसका गर्भपात हो जाए और जच्चा व बच्चा की मौत हो जाए। इस बात की सूचना पीड़िता ने अपने पिता को दी। जानकारी मिलते ही पिता अपने बेटी के ससुराल पहुंचे तथा उसे इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल लेकर गए और घटना की सूचना कदवा थाना पुलिस से की।
मामले के बारे में पीड़िता गुड़िया कुमारी ने बताया कि 5 साल पूर्व कुम्हरी गांव के रहने वाले जिवछ मंडल के साथ उनकी शादी धूमधाम के साथ हुई थी। शादी में 14 लाख रुपए दहेज दिया गया था। उनके पति रेलवे में जॉब करते थे। वर्तमान में रायपुर डिवीजन में वह पद स्थापित है। शादी के कुछ महीनो बाद उन्हें पता चला कि उनके पति की दूसरे लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। इस बात की जानकारी होने के बाद उन्होंने अपने माता-पिता को इसकी जानकारी दी जहां माता-पिता द्वारा समझाए गए की शादी के बाद बाल बच्चे हो जाने के बाद उनके पति सुधर जाएंगे। इस आस में वह अपने पति के साथ रहने लगी। इस बीच दो बेटी उन्हें हुई और वर्तमान में वह गर्भवती है। लेकिन उनके पति में कोई सुधार नहीं हुआ। अब उनके पति खुलेआम उनके सामने ही दूसरी लड़की से बात करते थे। जिसका विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करना शुरू कर दिए। इस बीच पति के साथ ससुराल पक्ष के लोग भी उन्हें खूब पीटते थे। उनके पति अब उनके सामने ही उस लड़की को घर पर बुलाते थे और कमरे में जाकर दोनों बातें करते थे। सोमवार को इसी बात का विरोध उनके द्वारा किया गया तो पति और ससुराल पक्ष के सभी लोग मिलकर उन्हें बेरहमी से पिटा। मारपीट करने के बाद उन्हें घर में नजर बंद कर दिया। किसी तरह इस मामले की जानकारी उन्होंने अपने माता-पिता को दिया जानकारी मिलते ही माता-पिता घर पहुंचे और उनकी हालत गंभीर देखते हुए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वही इस घटना को लेकर पीड़िता के द्वारा कदवा थाना मैं आवेदन दिया गया था। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर एसपी जितेंद्र कुमार के पास पहुंची और इंसाफ की गुहार लेकर एसपी कार्यालय पहुंची। लेकिन महिला की मुलाकात एसपी सर से नहीं हुई तो बाद में उन्होंने शिकायत, शिकायत बॉक्स में अपना आवेदन डालकर न्याय की गुहार लगाई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here