Home #katihar#khoda#chandrama ke Charon or banaa ring मौसम परिवर्तन के बाद चंद्रमा के चारों ओर बना रिंग, दिखा हैलो...

मौसम परिवर्तन के बाद चंद्रमा के चारों ओर बना रिंग, दिखा हैलो ऑफ मून

48
0

शुक्रवार की रात कोढ़ा में प्रखण्ड क्षेत्र में अद्भुत खगोलीय नजारा दिखाा। साफ आसमान में दिख रहा चंद्रमा अन्य रातों से अलग दिख रहा था। दरअसल चंद्रमा के चारों ओर रिंग जैसा वृत्ताकार घेरा दिखाई दे रहा था। आसमान में चंद्रमा के चारों ओर रिंग जैसा आकार दिखाई पड़ते ही लोगों में इस अद्भुत खगोलीय घटना की बात प्रखंड क्षेत्र में फैल गयी और कौतूहलवश लोग अपनी-अपनी छतों पर खुले में जाकर चंद्रमा को देखने लगे। चंद्रमा के चारों ओर बनी रिंग को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे धुंध की पतली लकीर चांद के चारों ओर बन गई हो। लोगो में इस बात को लेकर चर्चा शुरू हो गई। कुछ लोग इसे आने वाले बुरे समय का संकेत मान रहे थे तो कुछ लोग इसे मौसम की खराबी से जोड़कर देख रहे थे। तो कुछ लोग खगोलीय घटना के बारे में कहा कि बिना देखे इसके निष्कर्ष के बारे में बता पाना संभव नहीं होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here