Home #katihar#bihar 18 सूत्री मांगों को लेकर रसोईया संघ की महिलाएं उत्तरी सड़क पर,...

18 सूत्री मांगों को लेकर रसोईया संघ की महिलाएं उत्तरी सड़क पर, सड़क पर आवागमन किया बाधित, 1 घंटे तक फंसी रही एंबुलेंस

44
0

बिहार राज्य विद्यालय रसोइया संघ की महिलाओं के द्वारा शहीद चौक पर जमकर प्रदर्शन किया गया। महिलाओं ने मुख्य सड़क को घेर लिया और उसी जगह अपना विरोध प्रदर्शन जताना शुरू कर दिया। इस दौरान महिलाओं के द्वारा मुख्यमंत्री के खिलाफ जोरदार नारे लगाए गए। वहीं महिलाओं के प्रदर्शन के कारण सड़क पर जाम की समस्या उत्पन्न हो गए। प्रदर्शन कर रही महिलाओं के द्वारा किसी भी वाहन को आने-जाने नहीं दिया जा रहा था। देखते ही देखते यह जाम काफी विकराल रूप से लग गई। शहीद चौक से लेकर जीआरपी चौक तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस दौरान जाम में दो एंबुलेंस भी फस गया। जिसमें काफी गंभीर मरीज को सदर अस्पताल इलाज के लिए लाया जा रहा था। जाम की सूचना मिलते ही नगर थाना और ट्रैफिक प्रशासन मौके पर पहुंचे। जहां उनके द्वारा प्रदर्शन कर रही रसोइया संघ की महिलाओं को काफी समझाया बुझाया गया। करीब 1 घंटे के बाद पुलिस महिलाओं को समझने में कामयाब हुए और इसके बाद सबसे पहले जाम में फंसे एंबुलेंस को बाहर निकाला गया। इसके बाद फिर से सड़क पर आवागमन सुचारू रूप से शुरू हुआ। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं राज्य उप महासचिव मोहम्मद मूसा ने बताया कि 15 सूत्री मांगों को लेकर रसोइया संघ की महिलाओं के द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी उन लोगों के द्वारा प्रदर्शन किया गया। जहां सरकार की ओर से उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन अभी तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। इसलिए मजबूरन उन्हें सड़क पर उतर कर प्रदर्शन करना पड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here