Home #katihar#khoda#falka#sardak durghatna सड़क दुर्घटना मे फूलवरिया पेट्रोलपंप के नजदीक 50 वर्षीय महिला की हुई...

सड़क दुर्घटना मे फूलवरिया पेट्रोलपंप के नजदीक 50 वर्षीय महिला की हुई मौत

50
0

कटिहार जिला के कोढ़ा थाना क्षेत्र के फुलवरिया पेट्रोल पम्प के निकट एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक पचास वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गया तथा एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय ग्रामीणों के द्वारा जख़्मी को इलाज हेतु कोढ़ा अस्पताल लाया गया। जहां जख्मी का प्राथमिक उपचार कर स्थिति नाजुक देखते हुये बेहतर इलाज हेतू हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। वहीं मामले में कोढ़ा पुलिस पहुंच कर मामले की जानकारी लेते हुये शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करने हेतु सदर अस्पताल कटिहार भेज दिया गया।
          जानकारी के मुताबिक रविवार को थाना क्षेत्र के फुलवारिया पेट्रोल पम्प के निकट एक बाइक चालक को एक अज्ञात वाहन ने ठोकर मार कर फरार हो गया। घटना को लेकर बताया जाता है कि आरिफा खातुन उम्र 50 वर्ष मघेली पंचायत के अमनपुर गांव की मौत सड़क दुर्घटना में हो गई। घटना के विषय मे मृतक का पति मुस्ताक आलम ने बताया कि अपने घर अमनपुर से फुलवरिया के पचमा मिलिक गांव अपने पत्नी व पुत्री के साथ बेटे के लिए लड़की देखने जा रहा था। इसी बिच राष्ट्रीय राजमार्ग 31 पर फुलवरिया पेट्रोल पंप के समिप अज्ञात वाहन के चपेट आने से आरिफा खातुन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनकी बच्ची सबीना खातुन घायल हो गया। जिसे स्थानीय ग्रामीणों व कोढ़ा पुलिस के सहयोग इलाज हेतु समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोढ़ा ले जाया गया जहां उनकी पुत्री की नाज़ुक स्तिथि को देखते हुए पुर्णिया हायर सेन्टर रेफर कर दिया गया। वहीं दुर्घटना की सूचना मिलते ही मघेली पंचायत की मुखिया पुष्पा इमरान कोढ़ा समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर दुर्घटना में मृतका के परिजनों को ढांढस बढ़ाते हुए आवश्यक मदद की। वहीं दुसरी तरफ इस दुघर्टना को लेकर मृतिका के परिवारजनों के बीच कोहराम मच गया है। वहीं रो रोकर बुराहाल है। वहीं कोढ़ा पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए कटिहार सदर अस्पताल भेज दिया है। वहीं इस घटना को लेकर अमनपुर गांव मे मातमी सन्नटा छाया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here