Home Blog ग्रामीणों की आपत्ति के बाद निर्माणाधीन सम्राट अशोक भवन में काम बंद

ग्रामीणों की आपत्ति के बाद निर्माणाधीन सम्राट अशोक भवन में काम बंद

0

नगर पंचायत बारसोई अंतर्गत वार्ड नंबर 3 में करोड़ों की लागत से सम्राट अशोक भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। जिसमें संवेदक द्वारा लोकल बालू का उपयोग किया जा रहा है। वही गुणवत्ता विहीन कार्य करने का संवेदक पर ग्रामीणों ने लगाया आरोप। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सहायक अभियंता रत्नेश कुमार नगर विकास प्रमंडल कटिहार को दी। सहायक अभियंता रत्नेश कुमार और जेई सुनील कुमार नगर पंचायत बारसोई में बन रहे सम्राट अशोक भवन का कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों का शिकायत सही पाया। वही सहायक अभियंता रत्नेश कुमार ने संवेदक को लाल बालू एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य करने का निर्देश दिया। इस मौके पर उपमुख्य पार्षद प्रमोद साह, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र सिंह, बिनोद मंडल सहित ग्रामीण उपस्थित थे।*

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version