Home Blog राहुल गांधी ने नीतीश पर एक शब्द नहीं कहा:किशनगंज में न्याय यात्रा...

राहुल गांधी ने नीतीश पर एक शब्द नहीं कहा:किशनगंज में न्याय यात्रा के दौरान बिहार में सरकार पलटने पर चुप रहे

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा बिहार में प्रवेश कर चुकी है। राहुल आज बंगाल के उत्तरी दिनाजपुर से किशनगंज पहुंचे। यहां स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा देश में RSS और भाजपा की विचारधारा ने हिंसा और नफरत फैला रखी है। हालांकि, 4 मिनट के भाषण में राहुल गांधी एक शब्द भी बिहार की नई सरकार और नीतीश कुमार पर नहीं बोले।
लोगों को उम्मीद थी कि राहुल गांधी नीतीश कुमार और वर्तमान एनडीए सरकार पर जमकर हमला करेंगे, लेकिन वे सिर्फ आरएसएस और भाजपा पर हमला किया।
राहुल ने कहा कि आज इस विचारधारा के चलते भाई-भाई से लड़ रहा है। एक धर्म का व्यक्ति दूसरे धर्म के व्यक्ति से लड़ रहा है। भाषाओं के बीच लड़ाई हो रही है। हम जानते थे कि ये मोहब्बत का देश है। नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुलनी चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि हिंदुस्तान की राजनीति पर यात्रा का बहुत बड़ा असर पड़ा है। एक विचारधारा जो भाजपा देश के सामने रोज रखती है, वह नफरत और हिंसा की है। उसके खिलाफ मोहब्बत की एक नई विचारधारा खड़ी हुई है। जितनी भी कोशिश कर लो नफरत को नफरत नहीं काट सकती, नफरत को सिर्फ प्यार काट सकता है।
राहुल गांधी के स्वागत के लिए बस स्टैंड के पास हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। सुरक्षा को लेकर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।अररिया पहुंची राहुल की न्याय यात्रा
राहुल गांधी की न्याय यात्रा किशनगंज से अररिया पहुंच चुकी है। उनके काफिले में हजारों की संख्या में स्थानीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता साथ चल रहे हैं। न्याय यात्रा में किशनगंज सांसद डॉ. मो. जावेद आजाद, इमरान प्रताप गिरी, जयराम रमेश, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी मौजूद हैं।
राहुल राज्य में 2 दिन रुकेंगे। सोमवार सुबह 9 बजे उसकी न्याय यात्रा बंगाल बॉर्डर से किशनगंज के फरानगोला चौक पहुंची। राहुल अगले दो दिनों तक राज्य के सात जिलों में 425 किलोमीटर की यात्रा करेंगे। इस दौरान कल पूर्णिया में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे।
जिला प्रशासन अलर्ट है और जिस रूट से राहुल गांधी गुजरेंगे, उस रूट पर पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
राहुल गांधी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को यात्रा में शामिल होने का निमंत्रण दिया था, लेकिन सीएम ने यात्रा में शामिल होने से इनकार कर दिया था। यात्रा के बिहार में एंट्री लेने से एक दिन पहले ही नीतीश ने भाजपा से गठबंधन कर लिया। अब बिहार में NDA की सरकार बन गई है।यादव कॉलेज मैदान में रात्रि विश्राम करेंगे
राहुल गांधी कजला मनी चौक, पूठी मारी हाट, सोंथा, राज सुंदर बारी चौक, शीतल नगर, चारगदिया बॉर्डर (अररिया), जहांनपुर, जहांनपुर रानी, रानी चौक, हरवा चौक, किसान कॉलेज चौक जोकीहाट, काकन चौक, तारन चौक, बरगाछी चौक, कुर्साकांटा मोर, अररिया जीरोमाइल, अररिया चांदनी चौक, मां काली मंदिर अररिया पहुंचेगे। रात्रि विश्राम यादव कॉलेज मैदान में करेंगे।दो दिन के ब्रेक के बाद कांग्रेस की न्याय यात्रा रविवार (28 जनवरी) को जलपाईगुड़ी से दोपहर 2:30 बजे से शुरू हुई। राहुल गांधी ने कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के साथ SUV कार पर सवार होकर यात्रा शुरू की। शाम होते-होते यात्रा सिलिगुड़ी पहुंची। रात्रि विश्राम के बाद कल (सोमवार को) सुबह यात्रा उत्तर दिनाजपुर के इस्लामपुर होते हुए दोपहर तक बिहार में प्रवेश करेगी।
यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने जलपाईगुड़ी में कहा- बंगाल और बंगालियों को अन्याय के खिलाफ लड़ने के लिए आगे आना होगा और नफरत को खत्म करना होगा। अगर आप अब आगे नहीं आएंगे तो लोग आपको कभी माफ नहीं करेंगे। हमने यात्रा में न्याय शब्द जोड़ है, क्योंकि हिंदुस्तान में नफरत का कारण अन्याय है। ऐसा इसलिए क्योंकि देश की सारी संपत्ति कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के हाथों में जा रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version