Home Blog नीतीश कुमार के नो वें बार मुख्यमंत्री बनने से जदयू कार्यकर्ताओं में...

नीतीश कुमार के नो वें बार मुख्यमंत्री बनने से जदयू कार्यकर्ताओं में हर्ष

0

जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार महागठबंधन से नाता तोड़कर एनडीए से गठबंधन करने के बाद नो वें बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र में जदयू एवं एनडीए कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल देखा गया। मुख्य पार्षद सह जदयू के नेता धीरज सिंह के नेतृत्व में रविवार की संध्या हर्ष जुलूस निकाला गया एवं गेड़ाबाड़ी बाजार में लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर एवं पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया। मुख्य पार्षद सह जदयू नेता धीरज कुमार सिंह ने कहा कि महागठबंधन में जदयू घुटन महसूस कर रहे थे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का महागठबंधन में सरकार बनाने के बाद बिहार में विकास की रफ्तार रुक गई थी, जिस रफ्तार से विकास होनी चाहिए थी वह नहीं हो रहा था। क्योंकि महागठबंधन की सरकार में बाप और बेटे का हस्तक्षेप था। बाप और बेटे अपने मन मुताबिक विकास का कार्य चाहते थे जो जदयू को मंजूर नहीं था। उन्होंने कहा कि बिहार के जनता का मांग था कि बिहार के विकास के लिए, बिहार के सुख समृद्धि के लिए और यहां के खुशहाली के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार महागठबंधन से नाता तोड़कर भारतीय जनता पार्टी के साथ सरकार बने। लोगों का मांग था कि नीतीश कुमार जब भाजपा के साथ गठबंधन करेंगे तो बिहार में विकास की गंगा बहेगी और बिहार में चारों तरफ विकास ही विकास होगा। जनता की मांग को देखते हुए जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार महागठबंधन से रिश्ता तोड़कर भाजपा के साथ गठबंधन की और रविवार को नई सरकार का गठन हुआ है। भाजपा और जदयू के गठबंधन वाले सरकार में बिहार का चारों ओर विकास होगा राज्य में विकास की गंगा बहेगी। मौके पर जदयू दर्जनों कार्यकर्ता शामिल थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version