Home Blog कटिहार जिला के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने  फलका प्रमुख पति कंचन...

कटिहार जिला के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने  फलका प्रमुख पति कंचन मंडल हत्याकांड का उद्भेदन

0

कटिहार जिला के फलका प्रमुख दीपशिखा के पति कंचन मंडल को मारने वाला शूटर हुआ गिरफ्तार। जिस हथियार से घटना को अंजाम दिया गया था, उस पिस्टल को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। फलका प्रखंड प्रमुख दीपशिखा के पति कंचन मंडल और उनके दुकान के स्टाफ को 2 जनवरी को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया था। जिसको लेकर पुलिस ने तफ्तीश के दौरान घटना में शामिल पूर्व सरपंच अनिल मंडल और जितेंद्र यादव को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है,  जबकि इस घटना के दूसरे शूटर मनोहर यादव फरार चल रहे थे, लेकिन पुलिस ने इस मामले से जुड़े सीसीटीवी और तकनीकी अनुसंधान के बाद मनोहर यादव को भी गिरफ्तार कर लिया है।
गौरतलब है कि सर्वोदय हाई स्कूल बरेटा के 25 एकड़ 84 डिसमिल और 4 एकड़ 32 डिसमिल जमीन को लेकर अनिल मंडल और कंचन मंडल के बीच विवाद चल रहा था। जिस कारण अनिल मंडल ने अपने साथियों के साथ मिलकर यह साजिश रची थी। वही इस पूरे घटना का उद्भेदन कटिहार पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि है।
प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि सभी लोग गिरफ्तार हो गए है। लेकिन कुछ साजिश कर्ता अभी भी बचे हैं। जिसे जल्द पुलिस गिरफ्तार कर लेंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version