Home Blog कटिहार के मिरचार्ईबारी पहुंचे बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जम...

कटिहार के मिरचार्ईबारी पहुंचे बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने जम कर किया स्वागत

0

बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह एक दिवसीय दौरे पर कटिहार पहुंचे थे। इस दौरान मिरचाईबाड़ी स्थित कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुनील कुमार यादव के आवास पर उनका जमकर स्वागत किया गया। मौके पर मौजूद कांग्रेस के नेता व कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रदेश अध्यक्ष का माला पहनकर व बुके देकर उनका स्वागत किया गया। स्वागत के बाद वार रूम का उद्घाटन किया। इसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी के नेता व कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और बैठक में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के बारे में चर्चा किया गया। खासकर पूर्णिया के रणभूमि मैदान में होने वाले जनसभा को लेकर विचार विमर्श किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version