Home Blog आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में झंडा तोलन...

आगामी गणतंत्र दिवस को लेकर प्रखंड मुख्यालय के सभागार में झंडा तोलन के समय को लेकर की गई बैठक.

0

कटिहार जिला अंतर्गत बरारी प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय के सभागार में आगामी लोकतंत्र के महापर्व गणतंत्र दिवस को लेकर प्रखंड के मुख्य स्थानों पर झंडा तोलन के समय निर्धारण को लेकर सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी पूरन साह,बरारी थाना अध्यक्ष मनीष रजक तथा अंचल पदाधिकारी ललन कुमार मंडल के द्वारा बैठक आयोजित की गई। आयोजित इस बैठक में प्रखंड के मुख्य स्थान पर झंडा तोलन का समय निर्धारण किया गया।जिसमें गांधी स्मृति भवन 7:50Am,प्रखंड कार्यालय बरारी 8:30Am, नगर पंचायत कार्यालय 8:45Am, रेफरल अस्पताल बरारी 8:55Am, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल,काढ़ागोला 9:05Am,बरारी थाना 9:20Am, सीएचसी बरारी 9:30Am,प्रखंड संसाधन केंद्र(बी आर सी) 9:40Am,+2 गुरुनानक उच्च विद्यालय 10:00Am,+2 जागेश्वर उच्च विद्यालय 10:15Am,तथा आदर्श मध्य विद्यालय गुरु बाजार 10:30Am का समय निर्धारण प्रखंड विकास पदाधिकारी पूरन साह के द्वारा दिया गया। वहीं इस बैठक में प्रमुख प्रतिनिधि मोहम्मद इलियास, प्रखंड विकास पदाधिकारी पूरन शाह,बरारी थाना अध्यक्ष मनीष रजक, बरारी अंचल पदाधिकारी ललन कुमार मंडल, नगर पंचायत के मुख्य पार्षद बबीता कुमारी,प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी,प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ,बाल विकास परियोजना पदाधिकारी,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष सिमरजीत सिंह के साथ अन्य जन प्रतिनिधि तथा बुद्धिजीवी लोग मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version