Home Blog गोली बारी में पार्षद पति और उनके साथी  हुई मौत, मामले की...

गोली बारी में पार्षद पति और उनके साथी  हुई मौत, मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस

0

बिहार के कटिहार के नगर थाना क्षेत्र के हरीगंज चौक से बड़ी घटना सामने आई है। जहां वार्ड 45 के पार्षद पति छोटू पोद्दार और उनके एक साथी पर अज्ञात लोगों ने अंधाधुंध गोली चलाई। घटना को उस समय अंजाम दिया गया है। जिस समय छोटू पोद्दार अपने साथी के साथ कार में बैठे हुए थे। इसी दौरान कुछ लोग बाईक से उनके कार के पास पहुंचे और अंधाधुंध गोली चलाना शुरु कर दिया। कार में बैठे छोटू पोद्दार और उनके साथी को कई गोली लगी और उनकी मौत हो गई। हालांकि इस दौरान गोली लगने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा दोनों को मेडिकल कॉलेज इलाज के लिए लाया गया था। लेकिन चिकित्सक के द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे। जहां घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय लोगों से घटना के बारे में जानकारी लिया। वही मीडिया को पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि छोटू पोद्दार कुख्यात अपराधी था। उनके ऊपर कई मामले दर्ज है। इस घटना में उनके एक और साथी की भी गोली लगने से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version