Home #katihar#bihar विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व उप मुख्यमंत्री ने दिया भारत सरकार...

विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व उप मुख्यमंत्री ने दिया भारत सरकार की योजनाओं का जानकारी

0

कटिहार जिला अंतर्गत बरारी प्रखंड के पूर्वी बारीनगर पंचायत में प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प यात्रा की गाड़ी पहुंची तथा इस गाड़ी के माध्यम से धरती की पुकार और मेरी कहानी मेरी जुबानी जैसी कार्यक्रम को पंचायत के लोगों को स्क्रीन पर दिखाई जा रही है,कि भारत की सरकार ने अपने देश के लोगों के लिए कौन-कौन सी कदम उठाए हैं। वही इस कार्यक्रम में अतिथि के रुप में पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद एवं पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी पहुंचकर मोदी सरकार के विभिन्न योजनाओं के बारेमें पंचायत के लोगों को विस्तार पूर्वक जानकारी दिए। आपको बता दें कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प यात्रा पूरे देश में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है तथा प्रत्येक पंचायत पहुंच कर एवं लगभग 4 घंटे का शिविर  लगाकर पंचायत के लोगों को मोदी सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी दी जा रही।इस विकसित भारत संकल्प यात्रा का मुख्य उद्देश्य भारत के जन जन तक केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को पहुंचाना एवं भारत को विकसित भारत बनाना हैं। वही मीडिया से बात करते हुए बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तारकेश्वर प्रसाद ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा में बिहार सरकार का सहयोग नहीं मिल रहा है। फिर भी जो हमारे भारत सरकार की एजेंसियां है,और जो अधिकारी है, वे इसमें सहयोग करके इन सारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं।।।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version