Home #katihar#bihar शिव गुरु महोत्सव मे हजारों की संख्या में जुटे शिव भक्त माहौल...

शिव गुरु महोत्सव मे हजारों की संख्या में जुटे शिव भक्त माहौल भक्तिमय

0

कटिहार जिला के प्राणपुर प्रखंड क्षेत्र के उत्तरी लालगंज पंचायत अंतर्गत लाभा जीरो माइल महादेवपुर नंदसूरी के   प्रांगण में शिव परिवार प्राणपुर के सौजन्य से एक दिवसीय शिव गुरु महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें स्थानीय गुरु भाई-बहनों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिव गुरु महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में आशीष कुमार आशीष, वशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रकाश कुमार मिश्रा एवं अमरजीत चंदा उपस्थित हुए। शिव गुरू महोत्सव उपस्थित भक्तों को संबोधित करते हुए शिव शिष्य आशीष कुमार आशीष ने कहा कि शिव नाम के नहीं, काम के गुरु है। जिसका प्रमाण आप लोग अपनी आंखों से शिव परिचर्चा में उमड़ी जैन सैलाब को देख कर लगा सकते है। आखिर क्यों लोग बगैर स्वार्थ के शिव चर्चा में आते हैं। कही न कही तो इन लोगों पर गुरु शिव की दया उतर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि शिव को गुरु बनाने की बात इस काल खंड में शिव के प्रथम शिष्य वरेण्य गुरु भ्राता साहब श्री हरीन्द्रानंद जी एवं दीदी नीलम आनंद ने लोगों से कहा था कि शिव तो जगत गुरु है इसलिए इस जगत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति को यहां पुरा अधिकार है कि वे शिव का शिष्य बन कर उनकी दया का पात्र बन सकता है। शिव का शिष्य बनने के लिए जाति, पति, ऊंच-नीच, धर्म सम्प्रदाय खान-पान को कोई वर्जित नही है। केवल शिव का शिष्य बनने के लिए तीन सूत्र अनिवार्य है। जिसमें प्रथम सूत्र में अपने गुरु शिव से दया मांगना है, दूसरा सूत्र में अपने गुरु शिव की चर्चा करना है एवं तीसरा सूत्र में अपने गुरु को नम: शिवाय से प्रणाम निवेदित करना है। इस दौरान प्रकाश कुमार मिश्रा एवं अमरजीत चंदा ने भी शिव भक्तों को अपने संबोधन में शिव गुरू परिचर्चा में विस्तार पूर्वक भजन के माध्यम से शिव भक्तों का मन मोह लिया। इस दौरान शिव भक्त मस्ती में झूमते गाते नजर आए। कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर प्राणपुर शिव परिवार तन मन से लगे हुए थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version