Home Blog भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर सह पूर्व मुख्यमंत्री की 36 वीं पुण्य...

भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर सह पूर्व मुख्यमंत्री की 36 वीं पुण्य तिथि समारोह आयोजित कर मनाया गया

0

कटिहार के प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत बस्तौल चौक पर भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर सह पूर्व मुख्यमंत्री बिहार के 36 वीं पुण्यतिथि अखिल भारतीय कैवर्त्त कल्याण समिति बिहार ईकाई एवं कर्पूरी विचारक के तत्वाधान में भब्य समारोह आयोजित कर मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने कर्पूरी ठाकुर जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किया। वहीं दूसरी ओर कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमानंद मंडल ने किया। मंच संचालन श्रीकांत मंडल अधिवक्ता सह प्रदेश महामंत्री अखिल भारतीय कैवर्त्त कल्याण समिति के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री काशीनाथ भंडारी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नारायण भंडारी एवं वशिष्ठ अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष चुल्हाई कामत आदि उपस्थित हुए। राष्ट्रीय महामंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर आरक्षण मॉडल फार्मूला देश स्तर पर लागू किया जाए तथा उन्होंने जोर देकर कहा कि कर्पूरी ठाकुर के सपनों को साकार करने हेतु अति पिछड़ा में आर्थिक, सामाजिक रूप में संपन्न जातियों को सम्मिलित करने का विरोध किया जाए। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने बारी बारी से भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की जीवनी पर प्रमुखता से प्रकाश डाला। सभी उपस्थित लोगों ने उनके बताए गए मार्ग पर चलने को लेकर संकल्प लिया।कार्यक्रम के दौरान रमेश मंडल,लड्डू सिंह,लक्ष्मीकांत विश्वास, प्रभात कुमार, जयनंदन मंडल, अशोक मंडल सहित कई अन्य लोग उपस्थित थे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version